Home » राजस्थान » संस्कृति, स्टाइल और सेलिब्रिटी ग्लैमर का रैम्प पर दिखा नजारा:राजस्थान प्राइड फैशन वीक- 2025, राजस्थानी डिजाइनर्स ने आधुनिक सौंदर्य से बनाया खास

संस्कृति, स्टाइल और सेलिब्रिटी ग्लैमर का रैम्प पर दिखा नजारा:राजस्थान प्राइड फैशन वीक- 2025, राजस्थानी डिजाइनर्स ने आधुनिक सौंदर्य से बनाया खास

जयपुर के मालवीय नगर स्थित ‘द फोर्ट’ में राजस्थान प्राइड फैशन वीक-2025 का आयोजन किया गया। इसमें न्यू स्टाइल के साथ ही राजस्थानी परंपरा, समकालीन रचनात्मकता और सेलिब्रिटी ग्लैमर एक साथ देखने को मिला।

फैशन वीक में रैंप पर रचनात्मकता, पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन संगम देखने को मिला। इस आयोजन में भाग लेने वाले डिजाइनर्स की लिस्ट में मितेश उपाध्याय, दीपक संकित, आरोही ढोले, अनमोल सिंह, यश मिश्रा, फर्स्ट अटायर्स, करिश्मा व्यास, आलोक अग्रवाल, नवीन कुमार और ऑर्चिड बुटीक (नोएडा) के नाम शामिल थे।

डिजाइनर्स ने पारंपरिक राजस्थानी हस्तशिल्प जैसे गोटा-पट्टी, बंधेज, लहरिया और मिरर वर्क को समकालीन सिल्हूट्स और आधुनिक फैब्रिक के साथ संयोजित किया।

इस भव्य आयोजन का आयोजन वंशिका आर्ट्स एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया।
इस भव्य आयोजन का आयोजन वंशिका आर्ट्स एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया।

स्टार पावर से दमकता रैम्प

फैशन वीक का सबसे बहुप्रतीक्षित और आकर्षक हिस्सा सेलिब्रिटी शो स्टॉपर्स की उपस्थित रहीं। दिव्या चौहान, रशिका सुरेश, ऐश्वर्या नौटियाल और बिपाशा दास ने अपनी करिश्माई उपस्थिति और आत्मविश्वास से न केवल कैमरों का ध्यान खींचा, बल्कि दर्शकों के दिल भी जीत लिए। वहीं इसके अलावा पेशेवर मॉडल्स खुशी चाहर, भूमि सचवानी, हर्षिता नाथ, ज्योति वैष्णव, मुस्कान वर्मा, सिमरन राजपूत, रूपल मलिक और शिवांगी कबीर ने डि​जाइनर क्रिएशन्स को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया।

आयोजन वंशिका आर्ट्स एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया। संस्थापक पूजा मक्कड़ ने इसके बारे में बताया। कार्यक्रम में केवीएसएस के अध्यक्ष लालचंद चिरंग, सनीर बुटीक होटल और प्रतीक सलूजा का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। समारोह का संचालन शिप्रा शर्मा ने अपनी गरिमामयी प्रस्तुति और प्रभावशाली वक्तृत्व शैली से किया, जिससे दर्शकों को एक सुरुचिपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हुआ।

इस भव्य आयोजन का निर्देशन मनोज सोनी ने किया। कोरियोग्राफर हर्ष गौतम ने हर रैम्प वॉक में ऊर्जा, तालमेल और लालित्य का अद्वितीय मिश्रण प्रस्तुत किया। मंच के पीछे की व्यवस्थाओं को किरण नेगी और वैशाली बंसला ने बखूबी संभाला, जबकि विशाल पराशर की तकनीकी दक्षता ने प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से दर्शकों के लिए एक उत्कृष्ट दृश्य अनुभव रचा।

फोटो में देखिए राजस्थान प्राइड फैशन वीक-2025…

फैशन वीक में रैंप पर रचनात्मकता, पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
फैशन वीक में रैंप पर रचनात्मकता, पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन का निर्देशन मनोज सोनी की ओर से किया गया
इस भव्य आयोजन का निर्देशन मनोज सोनी की ओर से किया गया
फैशन वीक का सबसे बहुप्रतीक्षित और आकर्षक हिस्सा रहा सेलिब्रिटी शो स्टॉपर्स की उपस्थित रही।
फैशन वीक का सबसे बहुप्रतीक्षित और आकर्षक हिस्सा रहा सेलिब्रिटी शो स्टॉपर्स की उपस्थित रही।
शो में प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैम्पवॉक की।
शो में प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैम्पवॉक की।
डिजाइनर कलेक्शन को मॉडल्स ने अट्रेक्टिव अंदाज में पेश किया।
डिजाइनर कलेक्शन को मॉडल्स ने अट्रेक्टिव अंदाज में पेश किया।
रैम्प पर देशभक्ति की झलक भी देखने को मिली।
रैम्प पर देशभक्ति की झलक भी देखने को मिली।
इसमें देशभर के डिजाइनर्स अपने कलेक्शन को शोकेस करते नजर आए।
इसमें देशभर के डिजाइनर्स अपने कलेक्शन को शोकेस करते नजर आए।
मॉडल्स ने रैम्प पर अपना भक्तिभाव भी दिखाया।
मॉडल्स ने रैम्प पर अपना भक्तिभाव भी दिखाया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर