Home » राजस्थान » हिट एंड रन मामला- घायलों से मिलीं डिप्टी सीएम:पीड़ित परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस; बेटर इलाज का दिया आश्वासन

हिट एंड रन मामला- घायलों से मिलीं डिप्टी सीएम:पीड़ित परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस; बेटर इलाज का दिया आश्वासन

राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए हिट एंड रन मामले में घायलों से मिलने के लिए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एसएमएस के ट्रॉमा वार्ड पहुंची। जहां उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

डिप्टी सीएम ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की और बेहतर इलाज का आश्वासन देते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में कोई कोताही ना रहे। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इस तरह की घटना से मैं बहुत आहत हूं। नियम कानून सब हैं लेकिन हमें उनके पालन करना भी जरूरी होता है। ऐसे में गाड़ी चलाते हुए उन तमाम चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी इस चीज को समझना होगा।

उन्होंने घटना के मृतक व्यक्तियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार मृतक परिवारों के साथ खड़ी है। परिवारों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास