Home » राजस्थान » नशे में धुत तीन संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ा:चोर समझकर की पिटाई, पुलिस ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

नशे में धुत तीन संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ा:चोर समझकर की पिटाई, पुलिस ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

चौमूं के टांटियावास टोल प्लाजा के पास देर रात स्थानीय ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आरोपियों के पास से एक कार और बाइक भी जब्त की गई है।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी टांटियावास टोल प्लाजा के पास आनंदलोक रोड पर नशा कर रहे थे। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

स्थानीय निवासी महेंद्र गुर्जर ने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन शर्मा (29) निवासी अनंतपुरा, वीरेंद्र सिंह राजपूत (26) निवासी जैतपुरा और सूरज सैनी (26) निवासी राजावास के रूप में हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास