Home » राजस्थान » जयपुर में पुलिस के घर में घुसे चोर:महिला कॉन्स्टेबल के क्वार्टर का तोड़ा लॉक, अलमारी के लॉकर से चुरा ले गए गहने

जयपुर में पुलिस के घर में घुसे चोर:महिला कॉन्स्टेबल के क्वार्टर का तोड़ा लॉक, अलमारी के लॉकर से चुरा ले गए गहने

जयपुर में पुलिस के घर में घुसकर चोरी का मामला सामने आया है। महिला कॉन्स्टेबल के क्वार्टर का लॉक तोड़कर बदमाश अलमारी में रखे गहने ले गए। शास्त्री नगर थाने में पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- किशनगढ़ रेनवाल की रहने वाली सुंदर कुमारी (32) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पर पर जयपुर में तैनात है। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में स्थित क्वार्टर में रहती है। 9 अप्रैल को ड्यूटी पर थी। इस दौरान पीछे से पुलिस क्वार्टर का लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे।

अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पड़ोसी के क्वार्टर को खुला देखकर सुंदर कुमारी को कॉल किया। महिला कॉन्स्टेबल के आकर संभालने पर चोरी का पता चला। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS