Home » राजस्थान » हाड़ौता में कैंपर-बाइक में टक्कर, अनाज मंडी मुनीम की मौत:देर रात परिजनों ने सड़क जाम कर दिया धरना, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने

हाड़ौता में कैंपर-बाइक में टक्कर, अनाज मंडी मुनीम की मौत:देर रात परिजनों ने सड़क जाम कर दिया धरना, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने

हाड़ौता। वीर हनुमान रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अनाज मंडी के मुनीम की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोपावास निवासी धन्ना लाल शेरावत (55) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय धन्ना लाल अपने काम से घर लौट रहे थे। शिव मंदिर के पास चौराहे पर वीर हनुमान रोड से तेज़ गति से आ रही एक कैम्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि धन्ना लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ डिप्टी अशोक चौहान और थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने समझाइश कर जाम खुलवाया।
मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ डिप्टी अशोक चौहान और थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने समझाइश कर जाम खुलवाया।

परिजनों ने सड़क पर दिया धरना

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए डिप्टी अशोक चौहान और थानाधिकारी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद सड़क यातायात बहाल हो सका।

आरएलपी नेता भी पहुंचे मौके पर

घटनास्थल पर आरएलपी नेता छुट्टन यादव भी पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया है कि धन्ना लाल अनाज मंडी में मुनीम के पद पर कार्यरत थे और अपने क्षेत्र में एक ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों