Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ जिले में थाना गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 520 ग्राम अवैध अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में थाना गंगरार पुलिस की कार्रवाई, 520 ग्राम अवैध अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

जयपुर चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस ने टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान रोड़वेज बस में अवैध अफीम ले जाते राकेश जाट पुत्र केशर देव रणवा (25) निवासी धोद थाना फतेहपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 520 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। आरोपी कांस्टेबल सीकर जिले के सदर थाने में पद स्थापित है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के लिए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के पर्यवेक्षण में एसएचओ गंगरार दुर्गा प्रसाद दाधीच मय टीम एएसआई कालुराम, कांस्टेबल शोपत, रामहंस, पृथ्वीराज व मनीराम द्वारा टोल नाका के पास हाईवे पर नाकाबन्दी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दोरान एक रोडवेज बस को रूकवाया। बस में बैठे संदिग्ध युवक राकेश जाट के बैग की तलाशी लेने पर एक थैली से कुल 520 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमे आरोपी के सीकर जिले के सदर थाने पर पदस्थापित होने की जानकारी मिली।

अवैध अफीम जब्त कर आरोपी कॉन्स्टेबल राकेश जाट को गिरफ्तार कर गंगरार थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों