Home » राजस्थान » प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश जारी, भरतपुर एवं दौसा जिले से बच्चे सहित चार लापता

प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश जारी, भरतपुर एवं दौसा जिले से बच्चे सहित चार लापता

जयपुर राजस्थान पुलिस प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों की निरन्तर तलाश कर रही है। इसी क्रम में भरतपुर से एक बालक एवं दौसा जिले से दो महिला एवं एक पुरुष लापता है। किसी को इनके बारे में कोई भी जानकारी हो तो कृपया तुरन्त जिला कंट्रोल रूम एवं संबंधित थाने पर सूचित करें।

भरतपुर जिले से बालक आर्यन पुत्र संजू जाट (13), कद 3.5 फीट, रंग गोरा, पहचान सफेद शर्ट व काली पेन्ट पहन रखी है। यह बालक लापता है, जिसकी थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है।

दौसा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र से सुमन मीना पत्नी महेन्द्र मीना (25) निवासी बैजूपाडा हाल सर्किट हाउस के पीछे दौसा, कद 5.2 फीट, रंग गोरा, पहचान सलवार सूट, थाना बांदीकुई क्षेत्र से मधुमाला मीरवाल पत्नी शुभम बैरवा (24) निवासी अम्बेडकर बस्ती प्रतापपुरा, कद 5.3 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान सलवार सूट, थाना पापडदा क्षेत्र से पृथ्वीराज मीना पुत्र रामकुंवार (26) निवासी ढाणी कुआं वाली तन कालीखाड, कद 6 फीट, रंग गोरा लापता है, जिनकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों