Home » राजस्थान » गहलोत बोले-वसुंधरा को सब मालूम,जनता को बेवकूफ बना रहे:यदि उनमें राजनीतिक ईमानदारी है तो बताएं, नई ERCP में दम है या पुरानी में

गहलोत बोले-वसुंधरा को सब मालूम,जनता को बेवकूफ बना रहे:यदि उनमें राजनीतिक ईमानदारी है तो बताएं, नई ERCP में दम है या पुरानी में

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ERCP और PKC प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा- राजे दो बार मुख्यमंत्री रहीं, इन प्रोजेक्ट्स का पूरा अध्ययन किया है। ERCP या PKC ये सब बकवास है

गहलोत ने आगे कहा- वसुंधरा राजे खुद कह रही हैं कि अगले 9 साल तक कुछ होने वाला नहीं है। ऐसे में जनता को बेवकूफ क्यों बना रहे हैं? उन्हें मालूम है PKC और ERCP के नए एमओयू में दम नहीं है। अगर राजे में राजनीतिक ईमानदारी है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर स्पष्ट करें कि नई PKC में दम है या उनके समय बनी ERCP में?

पूर्व सीएम ने कहा- राजे से मेरी शिकायत ये है कि वे दो बार मुख्यमंत्री रही हैं, लेकिन सिर्फ झालावाड़ की बात कर रही हैं। ये गलत है। अशोक गहलोत जयपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर 22 गोदाम स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।

अशोक गहलोत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। यहां सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत ने उन्हें साफा पहनाया।
अशोक गहलोत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। यहां सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत ने उन्हें साफा पहनाया।

गहलोत ने कही ये 3 बड़ी बातें…

  1. राजे केवल झालावाड़ नहीं, पूरी योजना की बात करें: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम में कहा- अगर वसुंधरा राजे में राजनीतिक ईमानदारी है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर PKC और ERCP के नए एग्रीमेंट के बारे में बताएं। नई PKC में दम है या उनके समय की ERCP में, स्पष्ट करें। हमने सरकार में उनके प्रस्ताव को आगे बढ़ाया, कोई छेड़छाड़ नहीं की। वह केवल झालावाड़ नहीं, पूरे राजस्थान के हितों की बात करें।
  2. छुआछूत मानवता पर कलंक:अलवर राम मंदिर में ज्ञानदेव अहूजा के गंगाजल छिड़काव प्रकरण पर गहलोत ने कहा- हम सबने इसकी निंदा की है। 21वीं सदी में छुआछूत मानवता पर कलंक है। आरएसएस को आगे आकर इसके खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। पूरा देश बीजेपी की विचारधारा से तंग है। हम छुआछूत को समाप्त करके रहेंगे।
  3. भागवत आगे क्यों नहीं आते?: RSS पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा- मोहन भागवत को आगे आना चाहिए। अगर दलित, आदिवासी और ट्राइबल सभी हिंदू हैं, तो छुआछूत की जिम्मेदारी किसकी है? बीजेपी सरकार है, जिसे RSS सपोर्ट करती है। इससे बेहतर मौका कब आएगा कि RSS सब काम छोड़कर देश को छुआछूत मिटाने का आह्वान करे।

जानिए क्या है PKC-ERCP योजना प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे क दूसरे कार्यकाल में साल 2017 में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) का ड्राफ्ट तैयार किया गया था। बताया जाता है कि यह परियोजना उन्हीं की देन है। इसके अंतर्गत पार्वती, चंबल और कालीसिंध नदी को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई थी।

भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में पहली बार राजस्थान-मध्य प्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया। इस योजना से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों और क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

इस योजना से जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर जिलों के साथ गंगापुर सिटी, ब्यावर, केकड़ी, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र को जल संकट से छुटकारा मिलेगा। पेयजल के साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी जरूरत का पानी मिल सकेगा।

वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अफसरों को फटकारा था दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को झालावाड़ जिले के दौरे पर रायपुर पहुंचीं थीं। पेयजल संकट की शिकायत मिलने पर उन्होंने जल जीवन मिशन और जलदाय विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए सवाल किया था- क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ आप अफसरों को ही लगती है? प्रधानमंत्री जी ने 42 हज़ार करोड़ जल जीवन मिशन में दिए थे।

पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया? पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है, लेकिन अफसर योजनाओं की सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था- यह तो अप्रैल का हाल है, जून-जुलाई में क्या होगा?

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS