राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को डीग जिले के विभिन्न केंद्रों में होगी।
परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। डीग, कुम्हेर और नगर में स्थित 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8352 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पारी में 4176 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दे रही है। राज्य सरकार पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 61






