जयपुर में परिचित युवक के एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से नशीली गोलियां खिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी आशुतोष सिंह कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- गांधी नगर की रहने वाली 27 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि 8 फरवरी को आरोपी उसके घर आया। खुद की पत्नी की बीमारी के बहाने कुछ रुपए उधार मांगे। दवाई के लिए रुपए उधार देने के बाद कॉल करने के लिए आरोपी ने उसका मोबाइल मांगा। मोबाइल देने पर आरोपी ने उसकी ईमेल आईडी हैक कर ली।
इसके जरिए ब्लैकमेल कर धोखे से नशीली गोलियां खिला दी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर धमकाने लगा। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।





