Home » राजस्थान » कोटपूतली में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:सब्जी मंडी के पीछे से पकड़ा, 243 ग्राम गांजा बरामद

कोटपूतली में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:सब्जी मंडी के पीछे से पकड़ा, 243 ग्राम गांजा बरामद

कोटपूतली में गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई की है। जयपुर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कोटपूतली पुलिस ने कार्रवाई की है।

कोटपूतली थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गत रात्रि गश्त पर थी। टीम जब सब्जी मंडी के पीछे की कॉलोनी में पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से 243 ग्राम गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार (50) के रूप में हुई है। वो ग्राम कुजोता का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।