Home » राजस्थान » खराब मौसम से जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल:दिल्ली से 5 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की, 4 को मध्यप्रदेश-राजस्थान के दूसरे शहरों में किया डायवर्ट

खराब मौसम से जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल:दिल्ली से 5 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की, 4 को मध्यप्रदेश-राजस्थान के दूसरे शहरों में किया डायवर्ट

राजस्थान समेत देशभर में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर पड़ा है। शुक्रवार को जयपुर में धूलभरी आंधी चलने के बाद विजिबिलिटी काफी कम हो गई। जिसकी वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर आखरी वक्त पर 4 फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। जिन्हें मध्यप्रदेश और राजस्थान के दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया। वहीं देर शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के बाद तीन इंटरनेशनल और दो घरेलू फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा।

दिल्ली से जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट में जर्मनी, अबू धाबी और ढाका की तीन इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल थी। वहीं मुंबई और सिलिगुडी की डोमेस्टिक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। जो फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में मौजूद है। यह सभी फ्लाइट्स एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से परमिशन मिलने के बाद एक बार फिर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। इसके साथ ही चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता और इंदौर से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को उदयपुर, भोपाल और जोधपुर डायवर्ट किया गया। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस द्वारा पैसेंजर के लिए वैकल्पिक साधन की व्यवस्था भी की गई।

4 फ्लाइट जयपुर में नहीं हो पाई लैंड

इंडिगो चंडीगढ़ से जयपुर फ्लाइट 6E -7517 हुई उदयपुर डायवर्ट

इंडिगो मुम्बई से जयपुर फ्लाइट 6E – 241 हुई जोधपुर डायवर्ट

इंडिगो कोलकाता से जयपुर फ्लाइट 6E – 394 हुई भोपाल डायवर्ट

इंडिगो इंदौर से जयपुर फ्लाइट 6E – 7192 हुई उदयपुर डायवर्ट

3 इंटरनेशनल, 2 घरेलू फ्लाइट डायवर्ड होकर पहुंची जयपुर

लीप जिंग जर्मनी से दिल्ली यूरोपियन एयर टांसपोर्ट की फ्लाइट QY – 546

इंडिगो की सिलिगुडी से दिल्ली फ्लाइट 6E – 609

एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट AI – 2902

एहतियाद एयरवेज की आबुधाबी से दिल्ली की फ्लाइट EY – 216

इंडिगो की ढाका से दिल्ली की फ्लाइट 6E – 1104

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS