जयपुर के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से 1 लाख 18 हजार रुपए की राशि बरामद की है। डीसीपी ईस्ट के आदेश पर सभी थानाधिकारियों ने एक साथ मिल कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की है।
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया- जयपुर शहर में आईपीएल मैचों में सट्टे व अवैध जुआ पर अंकुश लगाने के लिये सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे जुआ घर पर दबिश देकर कार्रवाई की। 7 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 लाख 18 हजार रुपए की राशि रिकवर की गई। सीआई ओमप्रकाश की टीम ने इस कार्रवाई को किया।
इन जुआरियों की हुई गिरफ्तारी
- राकेश शर्मा (35) पुत्र हुकुम चन्द बागड़ा निवासी मनोहरपुरिया थाना सदर सांगानेर जिला जयपुर।
- सोनु सैनी (32) पुत्र सुशीलाल माली निवासी अमराका की ढाणी का थाना जयसिंहपुरा खोर जिला जयपुर।
- राकेश (32) पुत्र गोपाल लाल मीना निवासी बड़ी का बास नाई की थसी थाना जयसिंहपुरा खोर जिला जयपुर।
- प्रेम प्रकाश खण्डेलवाल (43) पुत्र कपुरचन्द महाजन निवासी जयपुर।
- रईस खान (42)पुत्र फयाज खान निवासी पाटियो की ढाणी थाना खोनागोरियान जिला जयपुर पूर्व।
- मुकेश सैनी(33) पुत्र बाबू लाल सैनी निवासी बस्सी वालो की ढाणी थाना जयसिंहपुरा खोर जिला जयपुर।
- देवेन्द्र कुमार मीना(30) पुत्र रामेश्वर प्रसाद मीना निवासी फकिरियों की वाणी नेवर थाना आधी जिला जयपुर ग्रामीण।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 59






