जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल बस में खेलने के बहाने बुलाकर आरोपी कंडेक्टर गलत हरकत करता। मोबाइल दिखाने के साथ बच्ची से आरोपी बस कंडेक्टर मारपीट भी करता है। करधनी थाने में बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई चमन लाल कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 6 साल की बेटी करधनी इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से स्कूल बस का कंडेक्टर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। खेलने के बहाने आरोपी उसे बस में पीछे सीट पर ले जाकर छेड़छाड़ करता है। उसको मोबाइल दिखाता है।
बच्ची के साथ वह मारपीट भी करता है। घर पहुंची मासूम ने बस कंडेक्टर की हरकत के बारे में परिजनों को बताया। स्कूल बस कंडेक्टर की करतूत का पता चलने पर बच्ची के पिता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






