Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने महिला नेता को बताया एक्सपोर्ट क्वालिटी:नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- ये बीजेपी नेताओं की मानसिकता, महिला शक्ति का कर रहे अपमान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने महिला नेता को बताया एक्सपोर्ट क्वालिटी:नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- ये बीजेपी नेताओं की मानसिकता, महिला शक्ति का कर रहे अपमान

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता को ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ बता दिया। राठौड़ ने कहा- हम भी बिहार चुनाव में जाएंगे। मैंने तो कहा है कि वहां की एक्सपोर्ट क्वालिटी हमारे समाने बैठी है। इनको भी वहां भेजूंगा, सब को भेजूंगा।

उन्होंने कहा- आपके कंधे से कंधा लगाकर हम सब खड़े रहेंगे। बिहार को विकासशील से विकसित प्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सब निश्चित रूप से पूरा सहयोग करेंगे।

मदन राठौड़ के अचानक इस तरह से बोलने पर महिला नेता भी झेंप गई। वहीं, समारोह में मौजूद अन्य नेताओं में भी इस बयान की चर्चा रही।

दरअसल, मदन राठौड़ रविवार रात जयपुर में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रवासी स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मदन राठौड़ के इस बयान को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है।

मदन राठौड़ रविवार रात जयपुर के महावीर स्कूल सभागार में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुए थे। इसमें मदन राठौड़ ने संबोधित भी किया था।
मदन राठौड़ रविवार रात जयपुर के महावीर स्कूल सभागार में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुए थे। इसमें मदन राठौड़ ने संबोधित भी किया था।

ऐसे शब्द महिलाओं को लेकर बीजेपी की मानसिकता को दर्शाते हैं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के इस बयान को लेकर अब कांग्रेस उन पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके लिखा- बेहद शर्मनाक। ऐसे मर्यादाहीन शब्द महिला शक्ति को लेकर भाजपा नेताओं की मानसिकता बताते हैं।

मदन राठौड़ की सफाई- वह मेरी बहन, योग्य नेत्री हैं मदन राठौड़ ने साेमवार को जोधपुर में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- एक्सपोर्ट का मतलब है अच्छी क्वालिटी, अच्छी बहन, अच्छी बेटी, वह योग्य है, एक्सपर्ट है। आप शब्द का दुरुपयोग मत करिए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा-

QuoteImage

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। सुमन शर्मा मेरी बहन हैं। वह बिहार की बेटी और जयपुर की बहू हैं। वह महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। वह योग्य नेत्री हैं। मैं तो चाहता हूं कि वह अन्य क्षेत्रों में जाकर काम करें, इसमें दिक्कत क्या है।

QuoteImage

कल भी हमने यही बात कही थी। बिहार की बेटी हमारे राजस्थान में आई। अब वे वहां जाकर भी हमारी पार्टी का प्रचार करें। अच्छी बातें मुखर होकर कहें।

पढ़िए, राजस्थान में महिलाओं पर नेताओं के 5 भद्दे कमेंट…

मार्च 2025 : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा के बजट सत्र में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर कमेंट किया था। IIFA अवॉड्‌र्स को लेकर कहा था- ‘इस आयोजन में कोई भी फर्स्ट ग्रेड का एक्टर नहीं आया, केवल सेकेंड ग्रेड वाले एक्टर आए। फर्स्ट ग्रेड एक्टर में सिर्फ शाहरुख खान थे। आजकल माधुरी दीक्षित भी सेकेंड ग्रेड में ही है। उनका समय गया।’

नवंबर 2022 : ओसियां (जोधपुर) से तत्कालीन विधायक दिव्या मदेरणा महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान राहुल गांधी ने उनका माथा चूमा था। दिव्या ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिना नाम लिए दिव्या की फोटो पर तंज कसे थे। उन्होंने कहा था- ‘हमारे कई किसान की बेटियां और अभिनेत्रियां राहुल के चिपक-चिपक कर फोटो ले रही हैं, उससे कोई मुख्यमंत्री बनता है क्या..?’

दिव्या मदेरणा ने भारत जोड़ो यात्रा की यह फोटो 23 नवंबर 2022 को शेयर की थी। इसे लेकर हनुमान बेनीवाल ने कमेंट किया था।
दिव्या मदेरणा ने भारत जोड़ो यात्रा की यह फोटो 23 नवंबर 2022 को शेयर की थी। इसे लेकर हनुमान बेनीवाल ने कमेंट किया था।

जून 2022 : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सांसद हनुमान बेनीवाल ने तत्कालीन विधायक दिव्या मदेरणा को लेकर एक सभा में कहा था- ‘उम्र निकली जा रही है, उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।’

मार्च 2022 : तत्कालीन यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में कहा था कि ‘रेप के मामलों में हम नंबर वन हैं। इसमें कोई दो राय नहीं। अब ये रेप के मामलों में क्यों हैं। कहीं न कहीं गलती है, यह तो… वैसे भी राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश रहा है यार। इसका क्या करें।’

नवंबर 2021 : तत्कालीन गहलोत सरकार में राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी के एक कार्यक्रम में अफसरों से कहा था कि ‘हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गईं, अब तो कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बननी चाहिए।’

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS