Home » राजस्थान » अजमेर में रेस्टोरेंट और कैफे में चलाया सर्च ऑपरेशन:पुलिस ने संचालकों को किया पाबंद, नहीं मिली कोई आपराधिक एक्टिविटी

अजमेर में रेस्टोरेंट और कैफे में चलाया सर्च ऑपरेशन:पुलिस ने संचालकों को किया पाबंद, नहीं मिली कोई आपराधिक एक्टिविटी

अजमेर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सोमवार शाम को शहर के रेस्टोरेंट और कैफे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि कोई अवांछनीय वस्तु या आपराधिक गतिविधि नहीं मिली।

सीओ (नॉर्थ) रूद्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी अरविन्द सिंह चारण और हरिभाऊ उपाध्याय नगर थानाप्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने आनासागर चौपाटी, नोसर घाटी के आसपास के रेस्टोरेंट व कैफे खंगाले।

इसी तरह सीओ (साउथ) ओमप्रकाश के नेतृत्व में अलवर गेट थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह जाखड़ और आदर्शनगर थानाप्रभारी छोटेलाल ने नसीराबाद रोड, श्रीनगर रोड, आदर्शनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट और कैफे में सर्च ऑपरेशन चलाया।

सीओ दरगाह लक्ष्मणराम के नेतृत्व में गंज थाना प्रभारी महावीरसिंह राठौड़ ने जाप्ते के साथ पुष्कर रोड, आनासागर चौकी व महावीर कॉलोनी के आसपास बने रेस्टोरेंट व कैफे में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्टोरेंट संचालकों, कैफे संचालकों नशीले पदार्थ की बिक्री नहीं करने के लिए पाबंद किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS