Home » राजस्थान » हाईवे पर दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत:उछलकर गिरा युवक, अन्य वाहन से कुचला, पुलिस जांच में जुटी

हाईवे पर दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत:उछलकर गिरा युवक, अन्य वाहन से कुचला, पुलिस जांच में जुटी

मांगलियावास- लामाना हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार के उछलकर सड़क पर गिरने के बाद मौके से गुजरते वाहन से कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मांगलियावास पुलिस ने मृतक बाइक सवार का शव पीसांगन चिकित्सालय की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

लामाना हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक पर सवार चालक ब्यावर का पिपलाज निवासी 25 वर्षीय दिसंबर पुत्र मोती गुर्जर उछलकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान मौके से गुजरते एक वाहन की चपेट में आ जाने से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर मांगलियावास थाने से हेड कांस्टेबल बाबूलाल मीणा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। मृतक का शव कब्जे में लेकर पीसांगन राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। सड़क हादसे को लेकर फिलहाल किसी पक्ष ने दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास