Home » राजस्थान » जयपुर में द्रव्यवती नदी में मिला युवक का शव:पानी में डूबने से हुई मौत, दो दिन पुरानी है लाश

जयपुर में द्रव्यवती नदी में मिला युवक का शव:पानी में डूबने से हुई मौत, दो दिन पुरानी है लाश

जयपुर में द्रव्यवती नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले पानी में डूबने के चलते उसकी मौत होना माना जा रहा है। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ परिजनों की तलाश कर रही है।

SHO (शिवदासपुरा) बृजमोहन कविया ने बताया- गोनेर से निकल रही द्रव्यवती नदी में सोमवार सुबह युवक की तलाश मिली है। फूल कर पानी की सतह पर आई डेड बॉडी को देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। लाश मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाल मृतक की पहचान के प्रयास किए। पहचान नहीं होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पुलिस मृतक की पहचान के साथ परिजनों की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में शव करीब 2 दिन पुराना लग रहा है। पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। युवक की उम्र करीब 35 साल है। रंग-गेहुआं, कद-5.7 फीट और काले रंग का लॉवर व आसमानी कलर की चैक्स शर्ट पहने हुए है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास