जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन नॉकआउट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कालाडेरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान में एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
गोविंदगढ़ के राजेश जांगिड़ के सुपरविजन और कालाडेरा थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कालाडेरा के डाबर कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान नशा कारोबारी रामचंद्र सांसी को पकड़ा।
आरोपी के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ है। रामचंद्र सांसी (35) नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र के छपरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह डाबर कॉलोनी कालाडेरा में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच गोविंदगढ़ थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी पुलिस ने कई नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 63





