Home » राजस्थान » पुलिस पर लापरवाही का आरोप:अपहरण को युवक की गुमशुदगी दर्ज कर भूले, 2 दिन बाद द्रव्यवती नाले में शव मिला

पुलिस पर लापरवाही का आरोप:अपहरण को युवक की गुमशुदगी दर्ज कर भूले, 2 दिन बाद द्रव्यवती नाले में शव मिला

शिवदासपुरा थाना पुलिस को मंगलवार को गोनेर से निकल रहे द्रव्यवती नाले में एक युवक का शव मिला है। इस मामले में शाम होते-होते नया मोड़ आ गया। परिजनों को जब शव मिलने का पता चला तो उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल 13 अप्रैल को प्रताप नगर थाने में मेहंदीपुर बालाजी निवासी रिंकू मीणा और रवि जांगिड़ पहुंचे थे। शिकायत में बताया कि उनका भाई मुनेश मीणा का अपहरण हो गया। जिसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। साथ ही पुलिस को बताया कि नई दिल्ली के सरला थाना इलाके में 5 जनों ने उसकी कार से वारदात की है।

इसके बावजूद प्रताप नगर थाना पुलिस चालक से संपर्क नहीं होने का हवाला देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर छोड़ दिया। जिसके बाद अब 15 अप्रैल को उसका शव मिला है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद कार का पता चल जाता और यह अनहोनी होने से बच जाती। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों का कहना है कि हम तब तक शव नहीं लेंगे, जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते।

गाल, पैर व कान पर चोटें

शव मिलने के बाद प्रारंभिक जांच में चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत पता चल पाएगी। उधर, जब पुलिस ने शव के फोटो को गुमशुदा की तस्वीरों से मिलवाया तो प्रताप नगर थाने में उसकी गुमशुदगी होने का पता चला। इस पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क करते हुए घटना की जानकारी दी गई। मुनेश का गाल, पैर, पेट, कान कटे थे। लोग शिवदासपुरा थाने पर देर रात तक डटे हुए थे।

पुलिस से नहीं मिली मदद

रवि जांगिड़ ने 12 अप्रैल की रात 9:58 बजे अपने दोस्त मुनेश को फोन किया तो उस पर उन्हें मारपीट होने जैसी आवाजें सुनाई दी थी। इसके बाद फोन किया तो वह अटेंड नहीं हुआ। प्रताप नगर थाना पुलिस से मदद नहीं मिली तो उन्होंने प्रताप नगर स्थित सीएनजी पंप की फुटेज खंगाली तो उसमें 9:38 बजे मुनेश सीएनजी भरवाते दिखाई दे रहा था। उस दौरान उनके साथ में कोई भी मौजूद नहीं था।

13 अप्रैल को पुलिस को बताया, 15 को शव मिला

एडिश्नल डीसीपी साउथ ललित शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। रिंकू ने बताया कि उसका भाई जयपुर में कैब कंपनी में कार चलाता था। 13 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे रिंकू को नई दिल्ली के सरला थाना पुलिस ने कार से हादसा होने की सूचना दी थी। जिसमें बताया कि कार सवार 5 जनों ने थाना इलाके में एक वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें 1000 रुपए का पेट्रोल डलवाने के बाद एक व्यक्ति को टक्कर मारकर कार सवार युवक फरार हो गए। वहीं कार नंबरों के आधार पर चालान निकाले तो फरीदाबाद में 12 हजार रुपए का स्टेट टैक्स चालान मिला है। इसके बाद उन्होंने प्रताप नगर थाने में इसकी सूचना दी थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान