Home » राजस्थान » छेड़छाड़ करते पकड़ा तो युवक ने खुद का गला काटा:जयपुर में सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा, दम तोड़ा

छेड़छाड़ करते पकड़ा तो युवक ने खुद का गला काटा:जयपुर में सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा, दम तोड़ा

जयपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। झोटवाड़ा थाना पुलिस को लहूलुहान हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। कांवटिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करते पकड़ने पर उसने खुद का गला काट लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

एसएचओ (झोटवाड़ा) राजेन्द्र सिंह ने बताया- सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि जोशी मार्ग पर एक युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया है। लहूलुहान हालत में वह रोड किनारे पड़ा हुआ है। झोटवाड़ा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अलवर का रहने वाला है मृतक

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान आनंद शर्मा (35) निवासी बानसूर (अलवर) के रूप में हुई है। वह झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर रहता था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया।

लोगों ने महिला से छेड़छाड़ करते पकड़ा था

पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि वह पिछले काफी दिनों से महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार सुबह महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ के दौरान लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस के हवाले करने की कहने पर धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि उसने खुद अपना गला काटा है या किसी ओर व्यक्ति ने गला रेता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार