Home » राजस्थान » भारतमाला हाईवे पर 9 ऊंटों को रौंदा:सड़क पर बिखरे नजर आए शव; दो ऊंट तड़प रहे थे, लोगों ने जाम लगाया

भारतमाला हाईवे पर 9 ऊंटों को रौंदा:सड़क पर बिखरे नजर आए शव; दो ऊंट तड़प रहे थे, लोगों ने जाम लगाया

फलोदी में भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब) पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ऊंटों को काफिले को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई। 2 ऊंट तड़प रहे थे। घटना भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने बताया- देर रात ऊंट भारतमाला हाईवे पर आ गए थे। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर ऊंटों के शव बिखरे देखे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया- ऊंटों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।

पहले देखिए हादसे से जुड़ी चार फोटोज…

हादसे के बाद भारतमाला हाईवे पर जगह-जगह ऊंटों के शव पड़े देखे गए
हादसे के बाद भारतमाला हाईवे पर जगह-जगह ऊंटों के शव पड़े देखे गए
सड़क पर काफी दूर तक टायरों के निशान थे। गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे के लिए हाईवे जाम कर दिया।
पुलिस ने घायल ऊंटों को सड़क से हटवाया। वहीं लोगों से हादसे को जानकारी ली।
पुलिस ने घायल ऊंटों को सड़क से हटवाया। वहीं लोगों से हादसे को जानकारी ली।

मौके पर जुटे लोग, बोले- रफ्तार बेकाबू हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। उन्होंने कहा- भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मार्ग पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।

सूचना पर सुबह 9 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है।

ढाई घंटे तक हाईवे को किया जाम हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना के विरोध में हाईवे जाम कर दिया। सुबह 7.20 से 9.50 बजे तक हाईवे जाम रहा। थानाधिकारी अशोक कुमार ने सुबह 9:50 बजे जाम खुलवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार