Home » अंतर्राष्ट्रीय » झोटवाड़ा की घटना:महिला से छेड़छाड़ करते लोगों ने पकड़ा तो युवक ने खुद का गला काटा, मौत

झोटवाड़ा की घटना:महिला से छेड़छाड़ करते लोगों ने पकड़ा तो युवक ने खुद का गला काटा, मौत

झोटवाड़ा के कालवाड़ रोड पर बाइपास के पास शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपना गला काट लिया। पुलिस ने श्रीराम नगर निवासी आनंद भारद्वाज को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आनंद ने सफाईकर्मी महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला के परिजनों ने जब उसे रोका तो उसकी कहासुनी हाे गई। इसी बीच, युवक ने पेपर कटर से खुद का गला रेत लिया।

थाना​धिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया आनंद मूलत

अलवर के बानसूर का रहने वाला था। कुछ साल पहले तक परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। वहां हत्या के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका था। जमानत के बाद वह परिवार के साथ श्रीराम नगर में रह रहा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि वह महिला का करीब एक सप्ताह से पीछा कर रहा था। महिला ने पति को बताया तो शुक्रवार को पीछा करते ही उसे रोक लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS