Home » राष्ट्रीय » चमोली में खराब मौसम की वजह से हादसा, कार खाई में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली में खराब मौसम की वजह से हादसा, कार खाई में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली: खराब मौसम की वजह से एक कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह भीषण सड़क हादसा उत्तराखंड के चमोली में हुआ. जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी. खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ.

इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे की सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया. वहीं, इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है. जानकारी के अनुसार ये हादसा बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर हुआ है.

जहां गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत की सूचना है. मौके के लिए चमोली थाने से पुलिस की टीम रवाना हुई. क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में काफी परेशानी आई.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास