Home » राजस्थान » जयपुर में फंदा लगाकर विवाहिता ने किया सुसाइड:मरने से पहले भाई को किया कॉल, कहा- बचा लो ये मुझे जान से मार देंगे

जयपुर में फंदा लगाकर विवाहिता ने किया सुसाइड:मरने से पहले भाई को किया कॉल, कहा- बचा लो ये मुझे जान से मार देंगे

जयपुर में फंदा लगाकर एक विवाहिता के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मरने से पहले विवाहिता ने अपने भाई को कॉल कर कहा था- मुझे बचा लो वरना ये लोग मुझे जान से मार देंगे। करधनी थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया- मृतका नीलम उर्फ रीना (32) पुत्री कृष्णपाल सिंह निवासी डीफेंस कॉलोनी खोह नागोरियान की रहने वाली थी। फरवरी-2017 में उसकी शादी रावणगेट करधनी निवासी विक्रम सिंह से हुई थी। 16 अप्रैल की दोपहर नीलम ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोपहर करीब 1:30 बजे परिजन को नीलम कमरे में फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

ससुरालवाले कर रहे थे टॉर्चर करधनी थाने में मृतका के पिता कृष्णपाल ने ससुरालवालों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही पति व ससुरालवालों ने नीलम को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। बेटी के परेशान होने का पता चलने पर उसे ससुराल से घर लेकर आए थे।

ससुरालवालों ने उनके घर आकर गलती दोबारा नहीं करने की कहकर नीलम को वापस अपने साथ ले गए थे। कुछ समय सब कुछ ठीक रहने के बाद दोबारा नीलम को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करने लगे। 16 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे नीलम ने अपने भाई अभिमन्यु को कॉल किया। कॉल कर कहा- भैया, मेरे पति, सास व देवर तीनों मिलकर मेरे साथ मारपीट कर रहे है। बहुत तग परेशान किया जा रहा है। मुझे बचा लो वरना ये मुझे जान से मार देंगे। उसी दिन दोपहर को नीलम के सुसाइड की सूचना मिली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास