Home » राजस्थान » सिविल सर्विस दिवस:केंद्र को पसंद राजस्थानी अफसर, अब तक 19 आईएएस की दिल्ली में प्रतिनियुक्ति

सिविल सर्विस दिवस:केंद्र को पसंद राजस्थानी अफसर, अब तक 19 आईएएस की दिल्ली में प्रतिनियुक्ति

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 3:0 में भी राजस्थान कैडर के आईएएस अफसरों को दबदबा बना हुआ है। केंद्र में 19 आईएएस महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वरिष्ठ एवं युवा अधिकारी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों के दफ्तरों में प्रमुख पदों पर लगे हैं। केंद्र में राजस्व सचिव रहे संजय मल्होत्रा अब आरबीआई गर्वनर हैं। आईएएस वी. श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में सचिव हैं, यह महकमा पीएम मोदी के पास है। रोहित कुमार कैबिनेट सचिवालय में अवर सचिव हैं। वहीं, अभिमन्यु कुमार गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव हैं।

पूर्व में महर्षि व अरोड़ा भी रहे प्रमुख पदों पर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी राजस्थान कैडर के आईएएस ताकतवर पदों पर रहे हैं। राजीव महर्षि देश के गृह एवं वित्त सचिव रहने के साथ सीएजी प्रमुख भी रहे। सुनील अरोड़ा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव रहे। फिर के देश के मुख्य चुनाव आयुक्त भी रहे।

आरबीआई गवर्नर से लेकर कैबिनेट-का​र्मिक मंत्रालय व लोकसभा सचिवालय में भी जिम्मेदारी

संजय मल्होत्रा (1990) : गवर्नर आरबीआई : जनवरी 2020 से केंद्र में। वी. श्रीनिवास (1989) : पीएम के मंत्रालय कार्मिक, एडीआर में सचिव, : दिसंबर 2018 से केंद्र में। रजत कुमार मिश्र (1992) : मंत्री मनसुख मांडविया के उर्वरक मंत्रालय में, जनवरी 2019 से केंद्र में। तन्मय कुमार (1993) : वन मंत्रालय में विशेष सचिव : 2020 से केंद्र में। सीएम के प्रमुख सचिव भी रहे। नरेश पाल गंगवार (1994) : वन मंत्रालय में अति. सचिव : दिसंबर 2020 से इसी विभाग में रहे। रोली सिंह (1994) : अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण : रेजिडेंट कमिश्नर र​हीं। राजीव सिंह ठाकुर (1995) : सलाहकार, नीति आयोग : नवंबर 2017 से केंद्र में, रक्षा मंत्रालय में भी रहे। रोहित कुमार (1997) : प्रधानमंत्री की कैबिनेट के अतिरिक्त सचिव : सितंबर 2018 से केंद्र में। मुग्धा सिन्हा (1999) : मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मंत्रालय में महानिदेशक टूरिज्म : 2022 से केंद्र में डॉ. प्रीतम बी. यशवंत (2003) : संयुक्त सचिव, महिला-बाल विकास : जनवरी 2023 से केंद्र में। सिद्धार्थ महाजन (2003) : कॉमर्स मिनिस्ट्री में संयुक्त सचिव : लोकसभा सचिवालय में भी रहे। पूरनचंद्र किशन (2005) : शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव : 8 माह से केंद्र में। गौरव गोयल (2006): ओम बिरला के लोस में संयुक्त सचिव : सीएम व राज्यपाल के सचिव भी रहे बिष्णुचरण मल्लिक (2007) : डायरेक्टर सेंसस : दिसंबर 2020 से केंद्र में डॉ. टीना सोनी (2007) : संयुक्त सचिव, फर्टीलाइजर : कैबिनेट सचिवालय में भी रहीं मुक्तानंद अग्रवाल (2008) : प्रधानमंत्री फसल बीमा में सीईओ : अक्टूबर 2022 से केंद्र में प्रकाश राजपुरोहित (2010) : इकॉनोमिक अफेयर्स में डायरेक्टर : पिछले दिनों ही केंद्र में बुलाए गए। अभिमन्यु कुमार (2011) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव : 2022 से केंद्र में। आशीष गुप्ता (2013) : एनटीए में संयुक्त सचिव अंशदीप (2013) : गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय में उपसचिव : 7 माह से केंद्र में

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS