Home » राजस्थान » दर्दनाक हादसा:घर से नाराज व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, समझाने आए भाई-बेटी भी ट्रेन की चपेट में, तीनों की मौत

दर्दनाक हादसा:घर से नाराज व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, समझाने आए भाई-बेटी भी ट्रेन की चपेट में, तीनों की मौत

खोनागोरियान थाना इलाके के सीबीआई फाटक पर रविवार रात तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। लोगों ने गंभीर अवस्था में तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को जेएनयू अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी मातवा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वालों में सुमित, उनकी बेटी निशा और भाई गणेश हैं, जो मूलतः फागी तहसील के सेंदला गांव के रहने वाले हैं। यहां जयपुरिया अस्पताल के पास किराए से रहकर मजदूरी करते हैं।

रविवार रात सुमित घर से किसी बात से नाराज होकर सीबीआई फाटक आ गया था। इस दौरान छोटा भाई गणेश और बेटी निशा मनाने के लिए पहुंच गए। वे दोनों सुमित को मना रहे थे कि ट्रेन आ गई और तीनों चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस घटना के बाद रामनगरिया और खोनागोरियान पुलिस सीमा विवाद पर आमने-सामने हो गई। हालांकि बाद में खोनागोरियान की चेतक पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना था कि वह बहुत देर से रेलवे ट्रैक पर बैठा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान