Home » राजस्थान » जयपुर के मॉल में लगी आग:शॉट सर्किट के बाद तीसरी मंजिल के तीन शोरूम चपेट में आए

जयपुर के मॉल में लगी आग:शॉट सर्किट के बाद तीसरी मंजिल के तीन शोरूम चपेट में आए

जयपुर के टोंक रोड पर स्थित अपेक्स मॉल में आज सुबह शॉट सर्किट से आग लग गई। शोरूम से आग लगने पर सुरक्षा गार्ड ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पंहुची। आग कंट्रोल करने के लिए शोरूम के कांच तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। दमकलकर्मियों ने तीसरी मंजिल पर पहुंचने के लिए मशीन को मौके पर मंगवाया। इसके बाद आग कंट्रोल हुई।

दमकलकर्मी कालूराम ने बताया- सुबह साढ़े 8 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। इस पर 22 गोदाम में दमकल को मौके पर भेजा गया। आग अधिक होने पर घाटगेट से भी गाड़ियां मौके पर मंगवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया गया। आग अपेक्स मॉल में तीसरे माले पर लगी थी। आग लगने की जानकारी सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को दी कंट्रोल से आग की जानकारी मिलने पर टीमें मौके के लिए रवाना की गई।

सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंचना और आग कंट्रोल करना सही नहीं था। इसलिए मशीन को मंगवाया गया, जिससे दमकल कर्मियों को लिफ्ट कर तीसरे फ्लोर की आग को कंट्रोल किया गया। थर्ड फ्लोर में तीन शोरूम हैं जो जल कर राख हो गए थे। शोरूम मालिक को इस की जानकारी दे दी गई थी। आग पूरी तरह से कंट्रोल होने के बाद कारणों पर कुछ कहा जा सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS