Home » राजस्थान » सोने की उड़ान जारी:एक लाख से अब सिर्फ एक हजार दूर, 4 साल पहले अक्षय तृतीया पर कीमतें 49,500 रुपए थीं, अब दोगुनी

सोने की उड़ान जारी:एक लाख से अब सिर्फ एक हजार दूर, 4 साल पहले अक्षय तृतीया पर कीमतें 49,500 रुपए थीं, अब दोगुनी

तेजी का तूफान जारी रहने से सोमवार को जयपुर में शुद्ध सोना 99,000 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ सोना एक लाख रुपए के माइल स्टोन से महज एक हजार रुपए दूर रह गया है। जेवराती सोना भी पहली बार 92 हजार रुपए को पार कर 92,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सोने में एक दिन में 1,100 रुपए प्रति दस ग्राम का उछाल आया। यह भी महत्वपूर्ण है कि इस साल में तीसरा मौका है, जब 10 ग्राम सोना एक किलो चांदी की कीमत से ज्यादा या बराबर के भाव बिका है। जयपुर में चांदी भी सोमवार को 700 रुपए बढ़कर 99,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया आने वाली है। आंकड़ों पर गौर करें तो 4 साल पहले 14 मई 2021 को अक्षय तृतीया पर जिसने भी सोने में निवेश किया, वह अब दोगुना हो गया है। 4 वर्ष पूर्व अक्षय तृतीया पर सोना 49,500 रुपए प्रति दस ग्राम था, जो अब 99 हजार के स्तर पर पहुंच गया है। यानी सोने पर 100 फीसदी रिटर्न मिला है। दरअसल, ट्रेड वॉर के कारण सुरक्षित निवेश के लिए अमेरिका व चीन के केंद्रीय बैंक आव लोग सोना खरीद रहे हैं। इससे तेजी बनी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines