Home » राजस्थान » चार दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया दिन का तापमान

चार दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया दिन का तापमान

जयपुर | पिछले चार दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद लगातार बढ़ते हुए 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। चार दिन बाद फिर 40 डिग्री से नीचे आया। यह सामान्य से महज 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके उलट रात का तापमान 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अब मंगलवार को जयपुर में आकाश साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा; मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से चल रही उत्तरी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन बाद इसका असर कम हो जाएगा और पारा फिर चढ़ने लगेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS