Home » राजस्थान » कोटा में मां-बेटे को लाठी डंडे से पीटा :सड़क पर घसीटा; पीड़िता बोलीं- 6-7 प्लॉट हैं, जिन्हें जेठ हड़पना चाहता है

कोटा में मां-बेटे को लाठी डंडे से पीटा :सड़क पर घसीटा; पीड़िता बोलीं- 6-7 प्लॉट हैं, जिन्हें जेठ हड़पना चाहता है

कोटा में आरकेपुरम थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जेठ के परिवार ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर देवरानी और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला को सड़क पर घसीटा भी। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरकेपुरम थाना सीआई महेंद्र मारू ने बताया- घटना 17 अप्रैल की रात करीब 8 बजे की है। पीड़िता के पति आर्मी से रिटायर्ड हैं और पिछले 4 सालों से पत्नी से अलग रह रहे हैं। महिला अपने बेटे के साथ श्याम नगर में रहती है, जहां से कुछ मकान छोड़कर उसके जेठ का घर है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पास 6-7 प्लॉट हैं, जिन्हें जेठ हड़पना चाहता है। इसी को लेकर आए दिन झगड़े होते रहते हैं। उसके पति भी जेठ का साथ देते हैं। 17 अप्रैल की रात को जेठ और उनके परिवार ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। जब बेटा बचाने आया तो उस पर भी लाठी-डंडों से वार किए गए। महिला को सड़क पर घसीटा गया।

पीड़िता ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला और उसके बेटे का मेडिकल करवाया है। पुलिस ने 2-3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS