Home » राजस्थान » कालाडेरा में बस स्टैंड पर चोरी:किराने और मोबाइल की दुकानों से रुपए और सामान ले गए, पीछे से तोड़कर घुसे अंदर

कालाडेरा में बस स्टैंड पर चोरी:किराने और मोबाइल की दुकानों से रुपए और सामान ले गए, पीछे से तोड़कर घुसे अंदर

चौमूं उपखंड स्थित कालाडेरा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया।

पहली दुकान महेश कुमावत की कृष्ण बेकरी है। दूसरी दुकान सुरेंद्र सालोदिया का ओम साईं मोबाइल सेंटर है। चोरों ने मोबाइल सेंटर के पीछे से तोड़फोड़ की। दोनों दुकानों से चोर रुपए और सामान चोरी कर ले गए।

गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines