Home » राजस्थान » जोधपुर ग्रामीण पुलिस का वांटेड इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:ओसियां पुलिस को लंबे समय से थी तस्कर प्रेमाराम की तलाश

जोधपुर ग्रामीण पुलिस का वांटेड इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:ओसियां पुलिस को लंबे समय से थी तस्कर प्रेमाराम की तलाश

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओसियां थाने की टीम ने लंबे समय से वांछित इनामी हिस्ट्रीशीटर प्रेम उर्फ प्रेमाराम जाट को गिरफ्तार किया है। इस तस्कर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

डीआईजी सह एसपी (जोधपुर ग्रामीण) राममूर्ति जोशी ने बताया कि वांछित बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन धरकरभर चलाया जा रहा है। इसी के तहत ओसियां थाने की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश ओसियां के चंडालिया निवासी प्रेमाराम उर्फ प्रेम जाट पुत्र मेहताराम को गिरफ्तार किया गया है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसआई सुरतानसिंह, हैड कांस्टेबल लालाराम, कांस्टेबल मनोहरराम, आशाराम, धनाराम, श्रवणराम, गोपालराम व राजेन्द्रसिंह को पुरस्कृत किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास