Home » राजस्थान » जयपुर में धोखा देकर युवती से रेप:शादी करने का देता रहा झांसा, इमोशनल ब्लैकमेल कर 6.30 लाख ऐंठे

जयपुर में धोखा देकर युवती से रेप:शादी करने का देता रहा झांसा, इमोशनल ब्लैकमेल कर 6.30 लाख ऐंठे

जयपुर में धोखा देकर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी परिचित ने उसके साथ दो साल तक देहशोषण किया। इमोशनल ब्लैकमेल कर 6.30 लाख रुपए ऐंठ लिए। बस्सी थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच प्रो.आईपीएस अभिजीत पाटिल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- फागी की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में आपस में अच्छा परिचय हो गया। बातचीत के साथ ही मिलने-जुलने लगे। आरोप है कि फरवरी-2023 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बस्सी बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

शादी करने का झांसा देकर पिछले दो साल तक आरोपी परिचित देहशोषण करता रहा। देहशोषण के दौरान बहला-फुसलाकर इमोशनल ब्लैकमेल कर 6.30 लाख रुपए ऐंठ लिए। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक