Home » राजस्थान » हेरिटेज निगम के मीटिंग-हॉल में कर्मचारी ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में निगम अधिकारी पर लगाया परेशान करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हेरिटेज निगम के मीटिंग-हॉल में कर्मचारी ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में निगम अधिकारी पर लगाया परेशान करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में गुरुवार को एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। निगम मुख्यालय में बने मीटिंग हॉल में गुरुवार शाम एक अस्थाई कर्मचारी पंखे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद नगर निगम की विजिलेंस टीम ने पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें नगर निगम के एक अधिकारी द्वारा परेशान करने की जानकारी भी सामने आ रही है।

दरअसल, गुरुवार श्याम नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बने मीटिंग हॉल में ऑफिस कर खत्म होने के बाद निगम कर्मचारी ताला लगाने पहुंचे थे। लेकिन तभी वहां मीटिंग हॉल के पंखे पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। जो नगर निगम में ही अस्थाई कर्मचारियों के तौर पर सफाई का काम करता था। निगम कर्मचारियों ने इसकी जानकारी निगम की ही विजिलेंस टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने मृतक की पहचान हरदयाल के रूप में की। पिछले लंबे वक्त से नगर निगम हेरिटेज में बतौर सफाई कर्मचारी काम कर रहा था।

विजिलेंस टीम ने इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय माणक चौक थाना पुलिस को दी। इसके बाद मानक चौक थाना पुलिस ने मीटिंग हॉल की तलाशी लिए जहां मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने नगर निगम मुख्यालय XEN योगेश कुमावत पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ऐसे में अब पुलिस की टीम इन सभी पहलुओं को लेकर इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

माणक चौक थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज में एक अस्थाई कर्मचारी हरदयाल द्वारा मीटिंग हॉल में पंखे पर लटक सुसाइड कर लिया गया है। निगम प्रशासन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम को मृतक के पास से एक साइड नोट भी मिला है। जिसमें निगम के ही एक अधिकारी द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक