Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में साले ने जीजा का किया मर्डर:हत्या के बाद पास की झोपड़ी में सोता रहा; पुलिस को बोला- नशे में भूख-प्यास से मर गया

अजमेर में साले ने जीजा का किया मर्डर:हत्या के बाद पास की झोपड़ी में सोता रहा; पुलिस को बोला- नशे में भूख-प्यास से मर गया

अजमेर में एक साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था, लेकिन साले ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा नशे की हालत में थे और भूख, प्यास व गर्मी के कारण उनकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव साले को सौंप दिया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के शरीर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें थीं और आंतों में अत्यधिक फ्रैक्चर पाए गए। इन चोटों के कारण ही मौत हुई थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में साले ने जीजा की हत्या स्वीकार की और बताया कि जीजा ने उसे गाली-गलौज की थी।

आक्रोश में आकर उसने पहले डंडे से शरीर पर हमला किया और बाद में ईंट से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पास वाली झोपड़ी में सो गया। दरअसल, मामला 13 अप्रैल का है, जब हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र की एक झोपड़ी में पुलिस को शव मिला था।

4 पॉइंट में जानें मर्डर की पूरी कहानी

1. झोपड़ी से आई बदबू, मिला युवक का शव सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि 13 अप्रैल को लोगों को बदबू आने पर झोपड़ी में लाश होने की थाने पर सूचना मिली थी। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद जाब्ते के साथ प्रजापति छात्रावास के पीछे पहुंचे थे। जहां पर मध्य प्रदेश निवासी कोडरी सीताराम (30) पुत्र रघुनाथ का शव मिला था। जो मजदूरी का काम करते थे।

2. पुलिस को गुमराह कर शव ले गया MP सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि मौके पर मौजूद मृतक का साला मस्तराम ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा के साथ झोपड़ी में रहकर मजदूरी करता है। उसका जीजा तीन-चार दिन से काम पर नहीं जा रहा था और शराब पी रहा था। साले ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि जीजा नशे की हालत में भूख-प्यास व गर्मी से मर गया होगा। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवा कर शव साले को सुपुर्द किया और वह शव लेकर मध्य प्रदेश चला गया।

आरोपी साला पोस्टमॉर्टम के बाद शव मध्य प्रदेश ले गया, गाली गलौज करने पर की थी हत्या।
आरोपी साला पोस्टमॉर्टम के बाद शव मध्य प्रदेश ले गया, गाली गलौज करने पर की थी हत्या।

3. मौत की वजह बनी शरीर पर मिली चोटें सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के बाएं तरफ लगी चोटों के कारण मृत्यु हुई है। आंतों में अत्यधिक फ्रैक्चर मिले हैं। मेडिकल जूरिस्ट की रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी महावीर प्रसाद की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

4.गाली-गलौज से आया गुस्सा, डंडे और ईंट से की हत्या सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश से मृतक के साले को पूछताछ के लिए गुरुवार को अजमेर बुलाया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने जीजा का मर्डर करना कबूल किया। साले ने बताया कि जीजा उसे लगातार शराब के नशे में गाली-गलौज करता था। 11 अप्रैल की रात में भी उसने गाली-गलौज की थी। आक्रोश में आकर उसने पहले डंडे से शरीर पर हमला किया और बाद में ईंट से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पास वाली झोपड़ी में सो गया और रोजाना जाकर जीजा को देखता रहता था। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक