Home » राजस्थान » सीकर में युवती से रेप:होटल में ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, जान से मारने की धमकी दी

सीकर में युवती से रेप:होटल में ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, जान से मारने की धमकी दी

सीकर जिले में 22 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवती को होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया गया था। रेप के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- मुकेश नागा उसे 21 अप्रैल को सुबह अपने साथ होटल में ले गया था। उसने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था।

युवती के बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ रेप किया। रेप की घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल अब पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सीकर जिले में महिला का पीछा करके उससे अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली महिला ने प्यारेलाल और श्यामसुंदर गोदारा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है कि दोनों ने उसके पति के साथ मारपीट की। वहीं महिला का पीछा करके उससे अश्लील बातें की। दोनों ने महिला के साथ गाली-गलौज करके उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास