Home » राजस्थान » जयपुर के घर में घुसे बदमाश, युवती पर किया हमला:सिर पर लगातार हथियार से वार किए, 7 टांके आए; चिल्लाने पर भाग निकले

जयपुर के घर में घुसे बदमाश, युवती पर किया हमला:सिर पर लगातार हथियार से वार किए, 7 टांके आए; चिल्लाने पर भाग निकले

जयपुर में एक घर में घुसकर बदमाशों के कातिलाना हमला करने का मामला सामने आया है। आहट होने पर जागी युवती के सिर पर हथियार से वार कर बदमाश भाग निकले। तूंगा पुलिस ने घायल युवती के भाई के शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- तूंगा में भ्यालों की ढाणी निवासी दिनेश कुमार शर्मा (26) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- मंगलवार रात को परिवार के सभी मेंबर खाना खाकर सो गए। रात करीब 11:45 बजे अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। घर में सो रही बहन पूजा की आहट सुनकर नींद खुल गई। उठने की कोशिश के दौरान अज्ञात बदमाशों ने बहन पूजा पर हमला कर दिया।

बहन के सिर पर लगातार किसी हथियार से वार किया। बेहोशी की हालत में होने पर दर्द से चिल्लाने पर बदमाश भाग गए। बहन पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। कंबल में लहूलुहान हालत में मिली बहन पूजा को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। अज्ञात बदमाशों के हमले से घायल पूजा के सिर में 7 टांके आए है। तूंगा थाना पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक