Home » राजस्थान » आबकारी थाने से आरोपी छुड़ाने का मामला:2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पंकज पटेल समेत कई अभी फरार

आबकारी थाने से आरोपी छुड़ाने का मामला:2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पंकज पटेल समेत कई अभी फरार

कोटपूतली प्रागपुरा आबकारी पुलिस थाने से एक आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नए गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह सरुंड और शिंभू सिंह शामिल हैं। शिंभू सिंह सुंदरपुरा ढाडा का निवासी है।

मामले में पहले ही छह आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुख्य चौराहे से कोर्ट तक पैदल जुलूस में ले जाया। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।

मामले में मुख्य आरोपी पंकज पटेल समेत कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में दो डीएसपी, सात एसएचओ, डीएसटी और साइबर सेल के अधिकारी शामिल हैं। टीम ने अब तक 40 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय