Poola Jada
Home » राजस्थान » सोने के फिर बढ़े दाम, चांदी हुई सस्ती:10 ग्राम स्टेंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 98,700; चांदी की कीमत में 500 रुपए की गिरावट

सोने के फिर बढ़े दाम, चांदी हुई सस्ती:10 ग्राम स्टेंडर्ड सोने की कीमत पहुंची 98,700; चांदी की कीमत में 500 रुपए की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव का असर कीमती धातुओं की कीमत पर नजर आ रहा है। पिछले तीन दिनों में 4 हजार रुपए की गिरावट के बाद शनिवार को एक बार फिर स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 900 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 98 हजार 700 रुपए पर पहुंच गई है।

हालांकि चांदी की कीमत में 500 रुपए को गिरावट हुई है। इसके बाद एक लाख रुपए को पार कर गई चांदी प्रति किलो की कीमत घटकर 99 हजार 700 रुपए पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार भारत और पाकिस्तान में चल रहे हालात के चलते अगले कुछ दिनों में एक बार फिर सोने और चांदी दोनों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98 हजार 700 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91 हजार 700 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 79 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 63 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 99 हजार 700 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण

  • अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है।
  • ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इम्पोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं।
  • इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  • शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार