Poola Jada
Home » राजस्थान » दिन का तापमान 44 डिग्री पार, तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी

दिन का तापमान 44 डिग्री पार, तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी

गर्मी को लेकर बाड़मेर प्रदेश फिर से एक बार सबसे गर्म स्थानों की लिस्ट में शामिल हो रहा है। हीट वेव के चलते एक बार फिर से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को बाड़मेर प्रदेश में दूसरे सबसे गर्म जिला रहा है।

शुक्रवार को ​अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में इन दिनों दिन के साथ साथ रातें भी गर्म होने लगी है और न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। जिसके चलते आमजन को न दिन को सुकून मिल रहा है और न ही रात को चैन। मौसम विभाग ने तीन दिन तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

बीते दिनों हीट वेव का असर खत्म होने के बाद एकाएक गर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को सुबह सूरज की किरण निकलने के साथ लू के थपेड़े शुरू हो गए। 9-10 बजे बाद गर्मी और लू तेज होने के साथ घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल तक हीट वेव का असर रहने की संभावना जताई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक