Home » राजस्थान » खाटूश्यामजी मंदिर दोपहर 2 से 4 बजे तक रहेगा मंदिर:मंदिर कमेटी का आदेश- वीकेंड और शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी पर दोपहर में भी होंगे दर्शन

खाटूश्यामजी मंदिर दोपहर 2 से 4 बजे तक रहेगा मंदिर:मंदिर कमेटी का आदेश- वीकेंड और शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी पर दोपहर में भी होंगे दर्शन

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच सीकर में खाटूश्याम मंदिर कमेटी की ओर से दोपहर में 2 घंटे तक मंदिर में बाबा के पट बंद रखने की घोषणा की गई है। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने आदेश जारी किया है।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार- बाबा के पट शनिवार, रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी को छोड़कर अन्य दिन सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 से 4 बजे तक बंद रहेंगे। ऐसे में भक्त इसके बाद ही दर्शन करने के लिए पहुंचे। फिलहाल यह निर्णय आगामी आदेशों तक मान्य रहेगा।

मंदिर में तिलक के दौरान कई घंटे तक बंद रहता है मंदिर

बता दें कि हर अमावस्या और विशेष पर्वों पर बाबा खाटूश्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है। इसलिए मंदिर को करीब 18 से 19 घंटे तक बंद रखा जाता है। अब 1 मई को बाबा खाटूश्याम का तिलक होना है। ऐसे में 30 अप्रैल की रात 10 बजे से मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे जो 1 मई की शाम 5 बजे शुरू होंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।