Home » राष्ट्रीय » इंडियन क्रिकेट टीम कैप्टन रोहित ने जयपुर में मनाया 38वां-जन्मदिन:पत्नी और बच्चों के साथ काटा केक, मां ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू अ ग्रेट सन

इंडियन क्रिकेट टीम कैप्टन रोहित ने जयपुर में मनाया 38वां-जन्मदिन:पत्नी और बच्चों के साथ काटा केक, मां ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू अ ग्रेट सन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आज(30 अप्रैल) अपना 38वां जन्मदिन मनाया।

इस खास मौके पर जयपुर की होटल राजपुताना शेरेटन में स्पेशल केक तैयार किया गया। इस पर हिटमैन के तौर पर फेमस रोहित की खास तस्वीरें लगाई गई। केक पर ‘हैप्पी बर्थडे हिटमैन’ भी लिखा गया।

रोहित ने पत्नी रितिका, बच्चों और टीम के साथी प्लेयर्स की मौजूदगी में केक काटा। पत्नी रितिका ने उन्हें केक खिलाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने रोहित के चेहरे पर केक लगाकर उन्हें बधाई दी।

मां ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू अ ग्रेट सन रोहित को उनकी मां पूर्णिमा शर्मा ने भी खास अंदाज में बर्थ-डे विश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 12 खास तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसमें रोहित के बचपन से लेकर जवान होने तक की फोटोज को शामिल किया। इनमें फैमिली की वो तस्वीरें भी शामिल है, जिनमें रोहित अपने भाई और परिवार के साथ दिखाई दे रहे है। मां ने फोटो में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे टू अ ग्रेट सन’ यानि एक महान बेटे को जन्मदिन की बधाई।

सबसे पहले… बर्थ डे सेलिब्रेशन की 3 तस्वीरें

रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका के साथ जयपुर में बर्थडे सेलिब्रेट किया।
रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका के साथ जयपुर में बर्थडे सेलिब्रेट किया।
होटल की ओर से रोहित शर्मा के लिए ये खास केक तैयार किया गया था।
होटल की ओर से रोहित शर्मा के लिए ये खास केक तैयार किया गया था।
सूर्य कुमार यादव ने रोहित शर्मा के चेहरे पर केक लगाकर बधाई दी।
सूर्य कुमार यादव ने रोहित शर्मा के चेहरे पर केक लगाकर बधाई दी।

देशभर में मनाया जन्मदिन, ‘द प्राइड ऑफ ए बिलियन’ बताया हिटमैन रोहित के जन्मदिन को देशभर में उनके फैंस ने सेलिब्रेट किया। जबकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, इंस्टाग्राम समे अन्य वेबसाइट्स पर दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरू, चेन्नई सुपर किंग्स सहित आईपीएल की कई टीमों ने भी उन्हें बधाई दी। उन्हें देश का कैप्टन बताते हुए ‘द प्राइड ऑफ ए बिलियन’ बताया।

राजस्थान रॉयल्स के साथ कल होगा मैच 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी सोमवार को जयपुर पहुंचे। जबकि उनके फैमिली मेंबर्स एक दिन बाद मंगलवार को जयपुर आए।

हालांकि मंगलवार की देर शाम रोहित शर्मा की पत्नी और बच्चे फ्लाइट से जयपुर पहुंचे, जिन्हें लेने के लिए खुद रोहित शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस बीच होटल पहुंचने पर राजस्थानी अंदाज में उनके परिवार का स्वागत किया।

मंगलवार शाम रोहित की पत्नी रितिका मुंबई से जयपुर पहुंची थी। जिन्हें रिसीव करने के लिए रोहित शर्मा एयरपोर्ट पहुंचे।
मंगलवार शाम रोहित की पत्नी रितिका मुंबई से जयपुर पहुंची थी। जिन्हें रिसीव करने के लिए रोहित शर्मा एयरपोर्ट पहुंचे।

बुमराह ने यॉर्कर बॉलिंग की प्रैक्टिस की मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ी 1 मई को होने वाले मैच के लिए जयपुर पहुंच गए है। सभी ने मैच जीतने के लिए मंगलवार की शाम शहर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जमकर नेट प्रैक्टिस की।

इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर बॉलिंग की प्रैक्टिस की, वहीं पोलार्ड मुंबई के खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स देते हुए दिखाई दिए।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बॉलिंग प्रैक्टिस करते जसप्रीत बुमराह।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बॉलिंग प्रैक्टिस करते जसप्रीत बुमराह।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील