Home » राजस्थान » पहलगाम हमले के बाद गोविंदगढ़ में सुरक्षा सख्त:800 से ज्यादा लोगों के दस्तावेज चेक किए, फैक्ट्रियों और होटलों में तलाशी ली

पहलगाम हमले के बाद गोविंदगढ़ में सुरक्षा सख्त:800 से ज्यादा लोगों के दस्तावेज चेक किए, फैक्ट्रियों और होटलों में तलाशी ली

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जयपुर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी आनंद शर्मा के निर्देश पर गोविंदगढ़ सर्किल में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फैक्ट्रियों, होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सामोद, कालाडेरा और गोविंदगढ़ क्षेत्र में 800 से अधिक लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई।

गोविंदगढ़ थाना अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी है। पुलिस पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों सहित संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर विशेष नजर रख रही है। हर फैक्ट्री और संभावित स्थानों की जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11