Poola Jada
Home » राजस्थान » पूर्व मंत्री गिरि​जा की अर्थी को गहलोत ने दिया कंधा:भतीजे ने दी मुखाग्नि; अंतिम संस्कार के समय 104 वेद मंत्र पढ़े गए

पूर्व मंत्री गिरि​जा की अर्थी को गहलोत ने दिया कंधा:भतीजे ने दी मुखाग्नि; अंतिम संस्कार के समय 104 वेद मंत्र पढ़े गए

उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ. गिरिजा व्यास का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार हुआ। अशोक नगर मोक्षधाम में उनके भतीजे विवेक शर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार वैदिक विधि से हुआ, इसमें 104 वेद मंत्र पढ़े गए।

इससे पहले शवयात्रा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस-भाजपा के नेता शामिल हुए। व्यास की अर्थी को गहलोत ने भी कंधा दिया। गिरिजा व्यास ने गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे अहमदाबाद स्थित जायडस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। देर रात उनकी पार्थिव देह उदयपुर लाई गई थी। शुक्रवार सुबह पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके देत्यमगरी आवास पर रखा गया था।

डॉ. गिरिजा व्यास 31 मार्च को घर पर गणगौर का पूजन कर रही थीं। दीपक के कारण उनकी चुन्नी में आग लग गई थी। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनको संभाला था। उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया था।

वहां से उनको अहमदाबाद रेफर किया गया था। 90 प्रतिशत झुलसने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि पहले उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन दो दिन से तबीयत फिर बिगड़ गई थी। 1 मई को उनका निधन हो गया था।

गिरिजा व्यास के अंतिम सफर से जुड़ी फोटोज…

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरिजा व्यास की अर्थी को कंधा दिया था।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरिजा व्यास की अर्थी को कंधा दिया था।
गिरिजा व्यास को उनके भतीजे विवेक शर्मा ने मुखाग्नि दी
गिरिजा व्यास को उनके भतीजे विवेक शर्मा ने मुखाग्नि दी
गिरिजा व्यास के अंतिम संस्कार के समय 104 वेद मंत्र पढ़े गए।
गिरिजा व्यास के अंतिम संस्कार के समय 104 वेद मंत्र पढ़े गए।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत दोपहर में गिरिजा व्यास के घर पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत दोपहर में गिरिजा व्यास के घर पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गिरिजा व्यास के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गिरिजा व्यास के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि दी थी।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि दी थी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरिजा व्यास की पार्थिव देह पर कांग्रेस का झंडा अर्पित किया था।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरिजा व्यास की पार्थिव देह पर कांग्रेस का झंडा अर्पित किया था।
गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे भाजपा-कांग्रेस के नेता।
गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे भाजपा-कांग्रेस के नेता।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार