Home » राजस्थान » 6 मोबाइल और 4 बाइक चुराई, आरोपी गिरफ्तार:रात में डरा-धमकाकर लूटपात और बाइक चोरी करता था, सवीना थाना पुलिस की कार्रवाई

6 मोबाइल और 4 बाइक चुराई, आरोपी गिरफ्तार:रात में डरा-धमकाकर लूटपात और बाइक चोरी करता था, सवीना थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने रात में लोगों को डरा-धमकाकर फोन लूटने और सुनसान क्षेत्र में खड़ी बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है। उसने अब तक 10 वारदातें स्वीकार की है। उससे पुलिस ने 6 फोन और 4 बाइक जब्त की है।

थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि 22 अप्रैल को विनोद कुमार निवासी समता विहार तीतरड़ी ने मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह ललित मोटा क्रॉफ्ट वर्कशॉप पर काम करता है, जो सब सिटी सेंटर है। एक अप्रैल की रात 11 बजे मेलडी माता से तीतरड़ी की तरफ पैदल जा रहा था। सवीना में जस्टा होटल के बाहर पहुंचा ही था कि पीछे से एक युवक बाइक पर आया और चाकू दिखाकर धमकाने लगा। फिर मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और आसपास जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कॉल डिटेल के आधार पर आफताब पुत्र अल्ताफ मकरानी निवासी सराड़ा सलूंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने मोबाइल व बाइक व एक चाकू बरामद किया। आरोपी ने 10 चोरी और लूट की घटनाओं को करना स्वीकार किया। पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस पर पुलिस टीम ने अन्य वारदातों में चोरी किए 6 मोबाइल और 4 बाइक भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मोबाइल लूट व बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास