Home » राजस्थान » खाई में गिरा मिट्टी से भरा ट्रेलर:नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, ड्राइवर की जान बची

खाई में गिरा मिट्टी से भरा ट्रेलर:नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, ड्राइवर की जान बची

भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे 158-डी पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। परा गांव के पास मिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली।

चालक ने बताया कि वह बालोतरा से मिट्टी लोड कर चित्तौड़गढ़ की निंबाहेड़ा सीमेंट फैक्ट्री की ओर जा रहा था। सुबह बदनोर से निकलने के बाद उसे अचानक झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर नियंत्रण खो बैठा और हाईवे से उतरकर खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद ट्रेलर को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि, ट्रेलर को काफी नुकसान पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता:हाईवे किनारे स्थित जोगणिया होटल के संचालक ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क के दोनों ओर न तो दिशा सूचक बोर्ड लगे हैं और न ही रोड लाइट्स की व्यवस्था है। इन खामियों के कारण रात और तड़के यहां वाहन चालकों को दिक्कत होती है, जिससे हादसों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास