Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में किडनैप कर युवती से रेप:जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

जयपुर में किडनैप कर युवती से रेप:जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

जयपुर में किडनैप कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी परिचित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोटखावदा थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (चाकसू) सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- कोटखावदा की रहने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि 10 अप्रैल को मिलने के बहाने आरोपी परिचित अपने साथी के साथ आया। बहला-फुसलाकर धोखे से उसके आने साथ ले गया।

जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला किडनैप कर हरियाणा ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया। ब्लैक पेपर पर उसके साथी ने साइन करवा लिए। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS