Home » राजस्थान » कैडर-पुनर्गठन की मांग, न्यायिक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल:दो दिन के धरने के बाद आज से शुरू की भूख हड़ताल, दो साल से लंबित है मांगें

कैडर-पुनर्गठन की मांग, न्यायिक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल:दो दिन के धरने के बाद आज से शुरू की भूख हड़ताल, दो साल से लंबित है मांगें

प्रदेश के न्यायिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जयपुर महानगर कोर्ट परिसर में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी और एक अन्य कर्मचारी हंसराज कुमावत ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी हैं।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने बताया कि न्यायिक कर्मचारियों में मंत्रालयिक और स्टेनोग्राफर कैडर के पुनर्गठन की मांग पिछले दो साल से लंबित हैं। इस बाबत हाईकोर्ट की फुल बैंच ने 6 मई 2023 को प्रस्ताव पास करके राज्य सरकार को भिजवा दिया था। लेकिन सरकार ने दो साल बाद भी इसे लागू नहीं किया।

भूख हड़ताल पर बैठने से पहले प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
भूख हड़ताल पर बैठने से पहले प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

उन्होने बताया कि इससे न्यायिक कर्मचारियों को प्रमोशन के कम मौके मिल रहे है और उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा हैं। जबकि राज्य कर्मचारियों में इन दोनों संवर्गों का पुनर्गठन तुरंत ही कर दिया गया था। लेकिन न्यायिक कर्मचारियों के साथ सरकार भेदभाव कर रही हैं।

बता दे कि न्यायिक कर्मचारियों का धरना 5 मई से जारी है। पहले दिन इन्होने शहीद स्मारक पर धरना दिया था। लेकिन वहां अनिश्चितकालीन धरने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कर्मचारी कोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील