Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:मिलने के बहाने आया घर, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:मिलने के बहाने आया घर, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने घर आकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी का वादा किया। मालवीय नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मालवीय नगर की रहने वाली 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्त कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी उसके घर आया। घर में अकेला पाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका देहशोषण किया। शादी करने का दबाव बनाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास